जेवर एयरपोर्ट का असर : यमुना प्राधिकरण इन 14 गांवों को स्ट्रीट लाइट से जगमगाएगा, 1.5 करोड़ रुपए में लगेंगी 3 हजार एलईडी

Tricity Today | Symbolic Photo



Greater Noida/Yamuna City : जेवर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के पहले चरण के लिए 29 गांव की जमीन का अधिग्रहण किया गया है। यमुना प्राधिकरण इन सभी गांवों को स्मार्ट विलेज बना रहा है। इन गांव में हर प्रकार की सुविधा प्राधिकरण द्वारा मुहैया कराई जा रही है। इसी के तहत 29 गांव में से 14 गांव में स्ट्रीट लाइट प्राधिकरण द्वारा लगवाई जाएगी। अगले 2 से 3 महीने के बीच इसका कार्य पूरा हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट में करीब 1.5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

पहले चरण के 29 गांवों को बनाएंगे स्मार्ट विलेज
यमुना प्राधिकरण ने पहले चरण में 29 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया है। इन गांवों में सभी सुविधाएं देने के लिए प्रयास चल रहा है। यमुना प्राधिकरण गांव को स्मार्ट बनाने का भी काम शुरू किया है। 8 गांव में काम चल रहा है। 9 गांव के लिए टेंडर निकाले गए हैं। सभी 29 गांव को स्मार्ट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यमुना प्राधिकरण इन 29 गांव में एलइडी स्ट्रीट लाइट लगवा रहा है। स्ट्रीट लाइट लगाने का काम 14 गांवों में पूरा हो गया है। अब 14 और गांवों के लिए टेंडर निकाले गए हैं। 

14 गांवों  में 3 हजार स्ट्रीट लाइट लगेगी
यमुना प्राधिकरण के ओएसडी महराम सिंह ने बताया कि 14 गांवों के लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। जल्दी टेंडर फाइनल करके काम शुरू करा दिया जाएगा। इन गांव में करीब 3 हजार स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च होगा। स्ट्रीट लाइट का आने वाला बिजली का बिल यमुना प्राधिकरण ही वहन करेगा। स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ ही उनका अनुरक्षण भी किया जाएगा।

इन गांवों में स्ट्रीट लाइट लग चुकी
  1. अट्टा गुजरान
  2. औरंगपुर
  3. जगनपुर अफजलपुर
  4. मूजखेड़ा
  5. डूंगरपुर रीलखा
  6. खेरली भाव
  7. छपरगढ़
  8. ऊंची दनकौर
  9. अच्छेजा बुजुर्ग
  10. फतेहपुर अट्टा
  11. भट्टा
  12. रामपुर बांगर
  13. उस्मानपुर
  14. पारसौल

इन गांवों में अब शुरू होगा काम
  1. मोहम्मदपुर गुर्जर
  2. गुनपुरा
  3. निलौनी
  4. मुरादगढ़ी
  5. चक बीरमपुर
  6. चांदपुर
  7. आच्छेपुर
  8. पचोकरा
  9. कादरपुर
  10. सलारपुर चक जलालाबाद
  11. रौनीजा
  12. रुस्तमपुर
  13. धनौरी खुर्द

अन्य खबरें