डिंपल यादव और उनकी बेटी हुई कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

बड़ी खबर : डिंपल यादव और उनकी बेटी हुई कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

डिंपल यादव और उनकी बेटी हुई कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

Google Image | डिंपल यादव और उनकी बेटी

Lucknow News : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और उनकी बेटी कोरोना संक्रमित हो गई है। बुधवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटव आई है। फिलहाल दोनों ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। बता दें कि, हाल में अखिलेश यादव की बेटी ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटी हैं। वहीं डिंपल ने उनके संपर्क में आए हुए लोगों से आग्रह किया है कि वो भी खुद की कोरोना जांच करा लें।

मरीजों का नाम सार्वजनिक न करने की अपील
डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन ने बताया कि बुखार आने पर बेटी का कल टेस्ट हुआ था, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उसके बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर डिम्पल यादव का सैम्पल लिया गया आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्टाफ के सैंपल भी लिए जाएंगे। डिप्टी सीएमओ डॉ. वर्धन ने कोरोना मरीजों के नाम सार्वजनिक न किए जाने की अपील की है। यूपी में पिछले 5 दिनों के भीतर 128 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इतने लोगों को हो चुका टीकाकरण
बता दें कि उत्तर प्रदेश में अब तक करीब 9 करोड़ 5 लाख 61 हज़ार 818 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इसके साथ ही एक दिन में 13 लाख 19 हज़ार 723 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इस तरह से प्रदेश में अभी तक 12 करोड़ 14 लाख 38 हज़ार 879 पहली डोज तथा 6 करोड़ 29 लाख 78 हज़ार 308 लोगों को दूसरी डोज लगी है। बता दें कि उत्तर प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है जहां पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों का कोविड टीकाकरण हुआ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.