फरीदाबाद से दर्दनाक खबर : तीन बच्चों के बाप ने किशोरी के साथ रेप कर की हत्या, नस काटकर संदूक में डाला

फरीदाबाद | 11 महीना पहले | Nitin Parashar

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



Faridabad News : हरियाणा के फरीदाबाद के अनंगपुर डेरी इलाके में 9 साल की बच्ची की बड़ी ही बर्बरता से हत्या की गई। बच्ची मंगलवार से लापता थी। वह पड़ोसी के घर में संदूक में बंद मिली है। इसके साथ ही संदूक के आसपास मिट्टी का तेल फैला मिला। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान मिले है। बता दें कि यहां पीड़ित का पिता और आरोपित पड़ोस के मकान में किराए पर रहते हैं। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है घटना
आपको बता दें कि अनंगपुर डेरी इलाके में रहने वाले एक परिवार की 9 साल की इकलौती बेटी मंगलवार शाम को एक युवक अपने साथ घर ले गया। बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी युवक ने उसकी हाथ की नस काट दी। बच्ची बेहोश हो गई तो आरोपी ने उसे एक संदूक में बंद कर बेड बॉक्स में छुपा दिया। दूसरी तरफ उसके माता-पिता ने इधर-उधर उसे तलाश किया, लेकिन बच्ची का कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद बच्ची के पिता को पड़ोसी किराएदार बिजेंद्र उर्फ कल्लू, जोकि मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला है, पर शक हुआ। उसके कमरे का दरवाजा बंद था। परिजनों ने कमरे का दरवाजा खुलवा कर छानबीन की तो उनकी 9 साल की मासूम बच्ची उसी कमरे में लहूलुहान हालत में बैड के अन्दर रखे एक संदूक में बंद मिली।

रेप की पुष्टि
पुलिस को दिए बयानों में बच्ची के परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम को उनकी 9 वर्षीय बच्ची गुम हो गई थी। जब उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि वह आरोपित के घर की तरफ देखी गई थी। उसके घर में देखा गया तो बेड के पास खून की बूंद पड़ी थी। बेड खोलकर देखा तो उसमें एक छोटा संदूक रखा था। उसमें बच्ची बंद थी। बच्ची को फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर किया। उसके हाथ की नस काटी गई थी और शरीर पर भी चोट के निशान थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की है। पुलिस आरोपी को पकड़कर पूछताछ कर रही है।

अन्य खबरें