गाजियाबाद में एक मामला ऐसा भी : जवान लड़की रातों-रात बन गई लड़का, दिल्ली एम्स में करवाई लिंग परिवर्तन के लिए सर्जरी, यूपी का पहला ऐसा मामला..

गाजियाबाद | 3 महीना पहले | Mayank Tawer

Google Photo | प्रतीकात्मक फोटो



Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक अनोखा मामला सामने आया था, जहां पर रातों-रात एक लड़की ने लड़के का रूप धारण कर लिया। सुनकर आपको अजीब लगेगा, लेकिन यह सच है। गाजियाबाद की एक 27 वर्षीय युवती ने दिल्ली एम्स में लिंग परिवर्तन के लिए सर्जरी कराई है। सर्जरी के बाद उन्होंने ट्रांसजेंडर मेल सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया, जिसे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच के बाद मंजूरी दे दी गई।

डीएम गाजियाबाद ने दिया सर्टिफिकेट
जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि एम्स से सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद महिला ने ऑनलाइन आवेदन किया। सभी दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया के बाद यह पुष्टि हुई कि महिला ने ट्रांसजेंडर मेल के रूप में सफलतापूर्वक परिवर्तन किया है। अब जिलाधिकारी गाजियाबाद ने उन्हें ट्रांसजेंडर मेल का सर्टिफिकेट जारी कर दिया।

महिला ने क्यों उठाया यह कदम
एक अधिकारी ने कहा कि यह मामला संभवतः उत्तर प्रदेश का पहला मामला हो सकता है, जिसमें एक महिला ने अपना जेंडर चेंज कर स्वयं को ट्रांसजेंडर पुरुष के रूप में प्रमाणित कराया है। जानकारी के अनुसार महिला अपने जेंडर को लेकर असहज महसूस कर रही थी, जिसके कारण उन्होंने समाज कल्याण विभाग में आवेदन किया। शुरू में उन्हें ट्रांसजेंडर का सर्टिफिकेट जारी किया गया था, लेकिन महिला को ट्रांसजेंडर मेल का सर्टिफिकेट चाहिए था। इसके बाद उन्होंने अपनी सर्जरी करवाई और अब वे बेहतर महसूस कर रही हैं। बताया जा रहा है कि उनका अपने पति से तलाक हो चुका है।

अन्य खबरें