गाजियाबाद में बोले उत्तराखंड के पूर्व सीएम : बौखला गए हैं अखिलेश यादव, सपा मुखिया के माफिया और मठाधीश वाले बयान पर त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रतिक्रिया

Tricity Today | खोड़ा में उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत।



Ghaziabad News : समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव बौखला गए हैं। तभी धर्माचायों को माफिया और मठाधीश बोल रहे रहे हैं। उनकी पीड़ा स्वभाविक है, समाजवादी पार्टी गर्त में जा रही है। पार्टी से जुड़े गुंडे माफिया योगी राज में परेशान हैं और अखिलेश यादव उनकी मदद नहीं कर पा रहे हैं। यह बातें गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में आयोजित पर्वतीय समाज संवाद कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहीं। उन्होंने भाजपा के राज की तुलना रामराज से की।


योगी के डंडे से सबको डर लगता है
उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी की कानून- व्यवस्था के सामने माफिया और गुंडे थर- थर कांपते हैं। राजनैतिक सरपरस्ती वाले माफिया भी योगीजी के राज में कान दबाए पड़े हैं। जब से योगीजी की सरकार उत्तर प्रदेश में है, कानून का राज कायम है, महिलाएं सुरक्षित हैं। किसी को भी कानून से खिलावाड़ करने की इजाजत नहीं है। उत्तर प्रदेश में अब अपराधी अपराध करने से पहले 10 बार सोचता है। योगी के डंडे से सबको डर लगता है।

पहाड़ी समाज को सदस्यता के लिए प्रेरित किया
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के साथ ही भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता कार्यक्रम जोरों पर है। इसी क्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने खोड़ा नगर पालिका क्षेत्र में सेवा पखवाड़ा और सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के पर्वतीय समाज संवाद कार्यक्रम में शिरकत ही और पहाड़ी समाज के लोगों को अधिक से अधित सदस्यता कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभियान कार्यक्रम की शुरुवात विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर और भारत माता को नमन करके की।

बारिश में घर-घर जाकर सदस्यता कराई
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमें अधिक से अधिक सदस्यता कराते हुए मोदी और योगी सरकार के देश- प्रदेश को विकसित कराने के एजेंडे से जुड़ना है। भाजपा परिवार का सदस्य बन कर भाजपा को मजबूत करना है। बारिश के बीच उन्होंने खोड़ा  में बीजेपी का सदस्यता अभियान चलाया। इससे पहले बैठक भी की और फिर सदस्यता अभियान के लिए बारिश में ही खोड़ा की गलियों में निकल पड़े। कई लोगों के घर जाकर उन्हें बीजेपी का सदस्य बनाया। बारिश में छाता लेकर जब उत्तराखंड के पूर्व सीएम और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत लोगों के घर पहुंचे तो वो भी चौंक गए।

सदस्यता अभियान में ये लोग रहे शामिल
इस मौके पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, डॉ. अशोक नागर, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, महानगर उपाध्यक्ष चमन चौहान, अभियान सह संयोजक संदीप त्यागी, खोड़ा नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन रीना भाटी, योगेश भाटी, मंडल अध्यक्ष जयपाल पुंडीर, अवधेश यादव,आनंद बल्लभ पांडे, स्थानीय सभासद गण सहित बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड समाज के स्थानीय लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरें