गाजियाबाद नगर निगम : मेयर ने राजनगर एक्सटेंशन पर पकड़ा संपत्ति कर में खेल, एक करोड़ से ज्यादा का बकाया, बोलीं सुनीता दयाल सील होगा केडब्ल्यू मॉल

Tricity Today | Mayor Sunita Dayal at Rajnagar Extension on Friday



Ghaziabad News : मेयर सुनीता दयाल शुक्रवार को राजनगर एक्सटेंशन के दौरे पर निकलीं। उन्होंने यहां नगर निगम अधिकारियों के साथ केडब्ल्यू दिल्ली-6 मॉल का8 निरीक्षण किया। मेयर ने बताया है कि मॉल पर 1.36 करोड़ का संपत्ति कर बकाया है। जल्दी ही मॉल प्रबंधन ने बकाया जमा नहीं कराया तो सीलिंग की कार्यवाही की जाएगी। संपत्ति कर के मामले में मेयर लगातार सख्ती बरत रही हैं।  उन्होंने 17 सितंबर को कार्यकारिणी चुनाव के लिए आयोजित बैठक में बहुमत से डीएम सर्किल रेट पर संपत्ति कर वसूली के खिलाफ प्रस्ताव पास कराते हुए कहा था कि शहर में कम‌र्शियल संपत्ति पर टैक्स रोपित करने के मामले में घपला हुआ है और इसे सार्वजनिक करेंगी।

मेयर ने बताया कि टैक्स लगाने में हुआ घालमेल
मेयर सुनीता दयाल ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडब्ल्यू  दिल्ली- 6 मॉल में कुल 688 दुकानें हैं, इनमें से केवल 224 दुकानों पर ही संपत्ति कर लगाया है। एक दुकान पर दो पिन जारी कर दिए गए। महापौर ने हाउस टैक्स जमा नहीं करने पर मॉल को सील करने की चेतावनी दी है। बता दें कि पूर्व में मेयर ने राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर में कमर्शियल संपत्ति पर आवासीय की दर से संपत्ति कर लगाए जाने का घालमेल पकड़कर अधिकारियोंं को कटघरे में खड़ा किया था।

निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
मेयर सुनीता दयाल ने शुक्रवार को मॉल का निरीक्षण करने के दौरान टैक्स लगाए जाने में घालमेल पकड़े जाने पर मौके पर ही अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि संपत्ति कर बकाया होने के बावजूद मॉल पर सीलिंग की कार्रवाई क्यों नहीं की गई। साथ ही पूरी दुकानों पर टैक्स रोपित क्यों नहीं किया। जिन दुकानों पर टैक्स लगाया गया है उन पर कम लगाया है। महापौर ने मॉल प्रबंधन को संपत्ति कर जमा करने के लिए एक सप्ताह एक सप्ताह का समय दिया है। ऐसा नहीं होने पर सीलिंग की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मॉल में फीता डलवाकर पैमाइश कराई
महापौर ने अधिकारियों से मॉल में फीता डलवाकर सही पैमाइश कराई ताकि और ज्यादा हाउस टैक्स लगाया जा सके। महापौर ने बताया मॉल की शिकायत मिली थी। डसमें आरोप था कि केवल 28 लाख रुपये का गृहकर लगाया है। वह भी कई वर्ष से जमा नहीं किया गया। इस पर अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। महापौर ने बताया हाउस टैक्स बढ़ाने के लिए जिन व्यवसायिक भवनों पर टैक्स पूर्व से लगा है उन्हीं के गृहकर को ठीक पैमाइश कर अधिकारी वसूली करेंगे। इससे शहर से लगभग दो हजार करोड़ रुपये का टैक्स मिलेगा।

नगर निगम का कोई बकाया नहीं: केडब्ल्यू ग्रुप
केडब्ल्यू ग्रु के मीडिया प्रभारी ने बताया कि नगर निगम ने मॉल में दुकानों के आवंटन और उनके खरीदारों की विस्तृत जानकारी तलब की है, दरअसल कुछ खरीदारों ने संपत्ति कर जमा नहीं कराया है। हम जल्द ही नगर निगम को डिटेल उपलब्ध करा देंगे, नगर निगम दुकान के मालिकों से कर वसूली करेगा, केडब्ल्यू ग्रुप का उससे कोई लेना-देना नहीं है। क्योंकि केडब्ल्यू ग्रुप की संपत्ति पर नगर निगम का कोई बकाया नहीं है।

अन्य खबरें