Ghaziabad News : रहस्यमयी बुखार की चपेट में कई और गांव, अब तक 50 से अधिक बीमार

गाजियाबाद | 11 महीना पहले | Sonu Singh

Google Image | Symbolic



Ghaziabad News : भनेड़ा के बाद अब झलावा गांव में भी रहस्यमयी बुखार पहुंच गया है।  झलावा गांव में एक महिला की मौत हो गई। महिला एक हफ्ते से बुखार से ग्रसित थी। अलग-अलग अस्पतालों में उनका उपचार चला। यह कहना गलत नहीं होगा कि भनेड़ा की बीमारी अन्य गांवों तक भी पैर पसारने लगी है।
 
क्या है पूरा मामला
झलावा में भी 50 से अधिक लोगों को बुखार है। गांव झलावा की 65 वर्षीय शकील गृहणी थी। एक हफ्ता पहले उसकी तबीयत खराब हुई थी। शरीर में दर्द, उल्टी व कमजोरी से ग्रस्त होने के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन, आराम नहीं लगा। इसके बाद दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भी आराम नहीं लगा। इसके बाद वसुंधरा में भर्ती कराया गया। जहां बृहस्पतिवार को शकील की मौत हो गई। 

इन गांवों में भी मिले मरीज
भनेड़ा के बाद झलावा में भी बुखार से महिला की मौत होने के बाद ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। उन्हें डर है कि कहीं भनेड़ा की बीमारी यहां तक तो नहीं पहुंच गई है। मामले में जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर आरके गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। गहनता से जांच की जा रही है। इसी के साथ अन्य गांव में भी मरीज मिलने की पुष्टी हुई है। कुल मिलाकर ग्यासपुर, सुहाना, झलावा, भनेड़ा और ढिडार में रहस्यमयी बुखार के मरीज मिले हैं।

अन्य खबरें