गाजियाबाद में रेप पीड़िता ने पीया तेजाब : नोएडा में किशोरी से हुई थी हैवानियत, अब अस्पताल में मौत से लड़ रही जंग

Google Photo | प्रतीकात्मक फोटो



Ghaziabad News : गाजियाबाद में वेव सिटी थाना क्षेत्र में रेप की घटना से आहत होकर किशोरी ने तेजाब पी लिया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में रेप के आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

22 जून को नोएडा में किया था रेप 
एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि वेव सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता परिवार के साथ रहती है। परिवार के लोग मजदूरी करते हैं। पड़ोस में रहने वाला कमालू ऑटो चलाता है। वह लड़की को 22 जून को नोएडा ले गया और उसके साथ रेप किया। इससे आहत होकर लड़की ने 23 जून को तेजाब पी लिया। पहले लड़की का गाजियाबाद में इलाज चला, फिर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। 

पुलिस का बयान 
एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि पीड़िता का भाई व्यक्ति 28 जून को थाने आया था। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत इस मामले में केस दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य खबरें