गाजियाबाद पुलिस को सुनाई दास्तां : शराब के नशे में हैवानियत करता है पति, एक साल पहले हुई थी शादी, रोजाना अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए ...

Tricity Today | Symbolic image



Ghaziabad News : गाजियाबाद में अपने पति के जुल्मों से परेशान एक विवाहिता ने न्याय के लिए पुलिस के सामने फरियाद की है। विवाहिता ने अपनी फरियाद में कहा है कि उसका पति उस पर बेडरूम में जुल्म करता है। शराब के नशे में धुत होकर जबरदस्ती अप्राकृति संबंध बनाने को मजबूर करता है। विरोध करने पर अक्सर मारपीट भी करता है। विवाहिता का कहना है उसकी एक साल पहले शादी हुई थी। इस एक साल में पति ने उसका जीवन नरक बनाकर रख दिया है। विवाहिता की फरियाद पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2023 में हुआ था विवाह
मसूरी थानाक्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने पुलिस को दी फरियाद में बताया कि 2023 में उसका विवाह फतेहगढ़ निवासी एक युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद से ससुराल वाले और दहेज लाने के लिए दवाब बनाने लगे। इसके लिए वे आए दिन ताने देते हैं और पति शराब के नशे में धुत होकर मारपीट करता है। उसके बाद जबरन अप्राकृति संबंध बनाता है और इंकार करने पर तक तक पीटता रहता है जब तक कि मैं सरेंडर न कर दूंं। विवाहिता का कहना है कि आए दिन होने वाले इस उत्पीड़न से वह तंग आ चुकी है।

पुलिस ने पति समेत छह को किया नामजद
विवाहिता ने आरोप लगाया है कि 9 अक्टूबर को भी उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस को दी तहरीर में विवाहिता ने पति समेत परिवार के छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

अन्य खबरें