ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हिट एंड रन : महिला ड्राइवर ने रेहड़ी वाले को टक्कर मारकर उड़ाया, पीड़ित की बीवी बोली- भाग गई कलमुंही, Video

Tricity Today | पीड़ित महिला



Greater Noida West : एसकेए ग्रीन आर्क सोसायटी के पास एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने जानलेवा हादसा कर दिया। शहर में एक नया हिट एंड रन का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक महिला चालक ने अपनी कार से रेहड़ी वालों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक ठेली चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद महिला कार चालक मौके से फरार हो गई। वहीं, इस मामले में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें पीड़ित की बीवी ने आरोपी महिला को कलमुही बोला है।
कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि क्रेटा कार अत्यंत तेज गति से चल रही थी। अचानक कार ने नियंत्रण खो दिया और सड़क के किनारे खड़े रेहड़ी वालों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ठेली चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ठेली चालक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है और उसे तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महिला चालक मौके से फरार
घटना के बाद महिला कार चालक ने मौके से फरार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद महिला चालक ने कार को तेज गति से मोड़ा और वहां से भाग गई। पुलिस को इसकी सूचना तुरंत दी गई और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला कार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, जिससे महिला चालक को ट्रेस किया जा सके। वहीं, गंभीर रूप से घायल ठेली चालक की स्थिति बेहद गंभीर है।

अन्य खबरें