Greater Noida West : Gaur City के 1st एवेन्यू में AOA कार्यकारिणी का गठन, सपन रस्तोगी अध्यक्ष और आरपी सिंह उपाध्यक्ष बने

Google Image | एओए टीम



Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौर सिटी 1st एवेन्यू में एओए का चुनाव समाप्त हो चूका है। इस चुनाव में 6 लोगों ने जीत हासिल की है। चुनाव में नित्या नंद सिन्हा ने सबसे ज्यादा वोट पाकर जीत हासिल की है और दूसरे नंबर पर सपन रस्तोगी रही। साथ ही चुनाव में नमित चावला, स्वप्निल, आर पी सिंह, ओ पी क़िरार ने भी जीत हासिल की। 

बैठक में सर्वसम्मति से चार पदाधिकारियों के नाम हुए तय 
चुनाव के बाद सभी जीते हुए सदस्य और पिछले साल के सदस्यों की पहली बैठक हुई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से चार पदाधिकारियों के नाम तय हुए। बैठक में पदाधिकारियों को पद सौपे गए। 

इन लोगो ने चुनाव में की जीत हासिल 
  1. सपन रस्तोगी को अध्यक्ष बनाया गया  
  2. आर पी सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया
  3. नित्या नंद सिन्हा को सचिव 
  4. ओ पी किरार कोषाध्यक्ष नियुक्त किया 
  5. स्वप्निल
  6. नमित चावला 

 बैठक में पदाधिकारियों ने बताया आपने प्राथमिक लक्ष्य
पदाधिकारियों ने कहा हम सब मिलकर प्रयास करेंगे की सोसाइटी में रहने वाले सभी परिवारों को मूलभूत सुविधाएं मिले, यह हम सब का प्राथमिक लक्ष्य है। यहां के रहने वाले प्रत्येक निवासी को सुरक्षा और सभी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो यहीं हमारी प्राथिमकता रहेगी। यहां सोसाइटी और आस-पास की समस्याओं का समाधान करवाने का भी प्रयास किया जाएगा।

अन्य खबरें