Greater Noida West : संदिग्ध महिला को लेकर पुलिस और एओए का बयान आया, कहा- आखिर डर क्यों रहे हो?

Tricity Today | संदिग्ध महिला के पोस्टर लगे



Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पिछले करीब 48 घंटे से एक महिला की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह महिला अपराधी हो सकती हैं, लेकिन अब इस मामले में पुलिस के द्वारा बयान सामने आया है। पुलिस के साथ उस हाउसिंग सोसायटी के एओए अध्यक्ष ने भी बयान जारी किया है, जिसमें महिला को घूमते हुए देखा गया है। एओए अध्यक्ष ने कहा है कि महिला अपराधिक प्रवृत्ति की नहीं है। इसलिए उस पर गलत तरीके से शक ना किया जाए। महिला मानसिक रूप से परेशान हो सकती है। 
          View this post on Instagram                      

A post shared by Tricity Today (@tricitytoday_)

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रही है। उसमें बच्चों के पीछे महिला चलती हुई नजर आ रही है। महिला ने सूट-सलवार पहने हुए हैं। इसके फोटो काफी जगह चिपकाए गए हैं। मामले में पुलिस ने जांच की। जांच के बाद अहम जानकारी सामने आई। इस मामले में एओए अध्यक्ष ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि घबराने की कोई बात नहीं है। पुलिस से बातचीत करने के बाद सोसाइटी में जितने भी महिला के पोस्टर लगे हुए हैं, उनको हटा दिया गया है।

क्या हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद
बिसरख थाना क्षेत्र स्थित 5th एवेन्यू सोसाइटी में शनिवार रात 8:51 बजे के करीब एक अज्ञात महिला देखी गई। करीब 42 वर्षीय महिला ने सोसाइटी में प्रवेश कर एक फ्लैट का दरवाजा खटखटाया। महिला ने स्वयं को बीमार बताकर फ्लैट की निवासी श्रीमती प्रियंका से मदद मांगी। इसके बाद वह सोसाइटी के गेट से बाहर निकलकर गौर सिटी-1 के एग्जिट गेट पर पहुंची। वहां 10-15 मिनट तक खड़ी रही, फिर बिना किसी आपराधिक गतिविधि के वहां से चली गई।

मानसिक रूप परेशान हो सकती है महिला
सोसाइटी के एओए अध्यक्ष मोहित चौधरी और मेंटिनेंस मैनेजर राहुल पांडे ने बताया कि इस घटना में महिला के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की संभावना है। इस मामले में कोई आपराधिक कृत्य नहीं पाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर सोसाइटी के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सुरक्षा गार्डों को घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई है। इस मामले की जांच चौकी प्रभारी गौर सिटी-1 द्वारा की जा रही है।

अन्य खबरें