ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लूट : महिला हिम्मत कर बदमाशों से भिड़ी, बचाई सोने की चेन

Google Image | Symbolic Photo



Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बार फिर बाइक सवार बदमाश एक्टिव हो गए हैं। इन बदमाशों ने एक महिला से सोने की चेन लूटने की कोशिश की। लेकिन महिला की हिम्मत देखकर बदमाशों के पसीने छूट गए। महिला ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया, इस बीच चेन टूटकर नीचे गिर गई। तभी आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बदमाश भाग गए। 

जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक गैलेक्सी वेगा सोसाइटी निवासी गीता पांडे ने बताया, कि सोमवार देर शाम किसी काम से सोसाइटी से बाहर निकली थीं। तभी बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और गले से चेन खींच ली। महिला ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया। छीना झपटी में चेन टूट कर जमीन पर गिर गई। महिला ने शोर मचाया दिया। उसके बाद आसपास के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े तो बदमाश वहां से फरार हो गए।

पुलिस का बयान
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

अन्य खबरें