Greater Noida West : लापता हुई तीन साल की बच्ची को बिसरख पुलिस ने तीन घंटे में तलाशा, जमकर हो रही तारीफ 

Google Image | बच्ची अपने परिजनों के साथ



Greater Noida West News : ग्रेटर नोएडा की बिसरख थाना पुलिस को रात 9 बजे सूचना मिली कि एक 3 वर्षीय बच्ची खेलते-खेलते घर के बाहर से कहीं चली गई है। बच्ची के परिजनों ने उसे तलाशने की पूरी कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस सूचना पर थाना बिसरख की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और बच्ची को खोजने का अभियान शुरू किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में जाकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज को चेक किया, ताकि बच्ची का कोई सुराग मिल सके।

तीन घंटे की मेहनत के बाद मिला सुराग 
पुलिस ने बच्ची की जानकारी स्थानीय डिजिटल वॉलिंटियर ग्रुप को भी भेजी। जिससे मदद की अपील की जा सके। लगातार तीन घंटे की मेहनत और प्रयासों के बाद, पुलिस को एक महत्वपूर्ण सुराग मिला। जिसके बाद पुलिस टीम ने बच्ची को ग्राम बहरामपुर जनपद गाजियाबाद में चल रहे देवी माता के जागरण में सुरक्षित बरामद कर लिया। यह जानकारी पुलिस के लिए राहत की थी और बच्ची की तलाश में जुटी टीम को सफलता मिली।

जमकर हो रही पुलिस की तारीफ
जिसके बाद पुलिस टीम ने बच्ची को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। जिससे परिवार में खुशी का माहौल लौट आया। थाना बिसरख की पुलिस की त्वरित कार्रवाई को परिजनों और स्थानीय लोगों ने काफी सराहा। सभी ने पुलिस की कोशिशों की प्रशंसा की और उन्हें धन्यवाद दिया। 

अन्य खबरें