Greater Noida West : लिसिप्रिया कंगुजम ने नोएडा कमिश्नरेट से कहा- मुंबई पुलिस से लो सीख, जानिए वजह, Video

Google Image | लिसिप्रिया कंगुजम



Greater Noida West : नेशनल पर्यावरण एक्टिविस्ट लिसिप्रिया कंगुजम करीब डेढ़ महीने पहले छोटी दीपावली के दिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक लाइव वीडियो बना रही थी। उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया। बड़ी बात यह है कि डेढ़ महीने बाद भी नोएडा पुलिस खाली हाथ है। इसको लेकर लिसिप्रिया ने नोएडा पुलिस के लिए ट्वीट करते हुए कहा है कि उनको मुंबई पुलिस से सीख लेनी चाहिए।

डेढ़ महीने पुरानी घटना, लेकिन अभी तक खाली हाथ
कुछ दिनों पहले मुंबई में दक्षिण कोरिया की एक लड़की लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। उसी दौरान कुछ युवकों ने दक्षिण कोरिया की लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। मुंबई पुलिस ने बिना देरी किए 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस मामले में लिसिप्रिया ने नोएडा पुलिस को मुंबई पुलिस से सीख लेते हुए एक्शन लेने की मांग की है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुंदरता फेसबुक पर लाइव दिखा रही थी लिसिप्रिया कंगूजम, मोबाइल उड़ा ले गए बदमाश, Video@LicypriyaK @noidapolice @Uppolice pic.twitter.com/X3dno33rDE

— Tricity Today (@tricitytoday) October 25, 2022 नोएडा पुलिस के कार्यों पर सवाल खड़े किए
लिसिप्रिया का कहना है कि डेढ़ महीने पहले उनके साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लूट हुई थी। यह घटना निराला हाउसिंग सोसायटी के पास की है। अब डेढ़ महीने बाद भी नोएडा पुलिस खाली हाथ है और आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। लिसिप्रिया ने मुंबई पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए नोएडा पुलिस के कार्यों पर सवाल खड़े किए हैं।

क्या कहती है पुलिस
इस मामले में एडिशनल डीसीपी सेंट्रल साद मियां खान का कहना है कि घटना के बाद से ही पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है। बदमाशों ने मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिया है। जिसकी वजह से मोबाइल ट्रेस नहीं हो पा रहा है। हम इस मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

कौन हैं लिसीप्रिया कंगुजम
लिसीप्रिया कंगुजम की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार उनका जन्म 2 अक्टूबर 2011 को हुआ था। वह भारत की दस वर्षीय बाल पर्यावरणविद् कार्यकर्ता हैं और दा चाइल्ड मूवमेंट की संस्थापक हैं। वह छह साल की उम्र से ही जलवायु परिवर्तन से लड़कर पर्यावरण की रक्षा, संरक्षण और पोषण करने के अपने उद्देश्य की हिमायत कर रही हैं। बता दें कि लिसीप्रिया विश्व स्तर पर सबसे कम उम्र की जलवायु कार्यकर्ताओं में से एक हैं। उन्होंने मैड्रिड (स्पेन) में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन 2019 (COP25) को संबोधित करते हुए दुनिया के नेताओं को अपने भविष्य को बचाने के लिए तत्काल जलवायु कार्रवाई करने का आह्वान किया था। लिसीप्रिया कंगुजम दा चाइल्ड मूवमेंट संस्थापक, बाल पर्यावरणविद् और जलवायु कार्यकर्ता हैं।

अन्य खबरें