Greater Noida West : नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने की बैठक, बड़े फैसले लिए

Tricity Today | नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन



Greater Noida West : नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने वर्ष 2023 में अपनी वार्षिक मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने समाज के प्रति कार्यों की योजना पर विचार विमर्श किया और अमल करने के लिए दृढ़ संकल्प लिया। मीडिया प्रभारी अलका वर्मा ने बताया कि नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने नीरू भान को (हैड-विद्या धारा) और प्रतिमा तिवारी को (एरिया हेड- वैशाली गाजियाबाद) नियुक्त किया।

समाज के उत्थान के लिए कोशिश करेगी संस्था
संस्थापक मीनाक्षी त्यागी, निशू गुप्ता और निदेशक वनीता भट्ट सोपोरी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था सभी के सहयोग से समाज के उत्थान के लिए अपना प्रयास करेगी। जिससे सभी महिलाएं और उनका परिवार सशक्त बने। संस्था से शशि नाथ प्रसाद, मेघना, प्रतिमा तिवारी, नीरू भान ने समाजिक कार्यो के लिए अपने पूर्ण समर्थन और सहयोग देने का आश्वासन दिया।

अन्य खबरें