समस्याओं का शहर ग्रेटर नोएडा वेस्ट : ट्रैफिक जाम से सड़कों पर हांफते नजर आए लोग, प्रशासन और प्राधिकरण साे रहे कुंभकरण की नींद

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगी भीषण जाम की तस्वीर



Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में  लोगों को रोजाना भारी जाम का सामना करते हुए अपने ड्यूटी जाना पड़ता है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट का हाल देखकर ऐसा लगता है जाम की समस्या से जूझना लोगों के रूटीन में शामिल हो चुका है। भारी जाम के कारण कल भी लोग सड़कों पर हांफते हुए नजर आए। जाम की वजह से लोगों के समय की बर्बादी तो हो ही रही है साथ ही लोगों को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।

गड्ढे वाहनों की रफ्तार को करते है धीमा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट का सबसे व्यस्त चौराहा, चार-मूर्ति गोलचक्कर, जाम की स्थिति का केंद्र बना हुआ है। पुलिस ने गोलचक्करों को बंद करके समस्या सुलझाने की कोशिश की थी, लेकिन ये प्रयास असफल साबित हुआ। सड़क पर बने गड्ढे वाहनों की रफ्तार को धीमा कर देते हैं और इसका परिणाम भारी ट्रैफिक जाम के रूप में सामने आता है। पर्थला सिग्नेचर ब्रिज से चार-मूर्ति की ओर जाने वाले रास्ते पर हर जगह गड्ढे भरे हुए हैं, जो न सिर्फ ट्रैफिक जाम का कारण बनते हैं, बल्कि हादसों का खतरा भी बढ़ा रहे हैं। हर दिन कई वाहन इन गड्ढों में फंसते हैं और यह स्थिति भविष्य में दुर्घटनाओं को दावत दे सकती है।

लोगों का हाल-बेहाल
लोगों की कई शिकायतों के बावजूद प्रशासन की उदासीनता जारी है। अवैध कट्स और डिवाइडर तोड़कर बनाए गए रास्तों ने स्थिति को और खतरनाक बना दिया है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

अन्य खबरें