PM Modi Birthday : भाजपा नेता रकम सिंह भाटी ने खिलाड़ियों और लोगों को बांटे फल, कहा- मोदी ने दी भारत को विश्व स्तरीय पहचान

Google Image | भाजपा नेता रकम सिंह भाटी ने खिलाड़ियों, साधुओं और महिलाओं को फल वितरित किए



Greater Noida News : आज 17 सिंतबर को पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरे देश में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। पीएम के जन्मदिन पर ग्रेटर नोएडा में भाजपा नेता रकम सिंह भाटी ने खिलाड़ियों, साधुओं और महिलाओं को फल वितरित किए।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश परिषद सदस्य रकम सिंह भाटी ने बताया कि आज का दिन पूरे देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है। आज ऐसे व्यक्ति का जन्मदिन है, जिन्होंने हमारे भारतवर्ष को पूरे विश्व में अलग पहचान दी। कोरोना काल के दौरान नरेंद्र मोदी ने देश में जो कार्य किया है, वो कोई भी व्यक्ति नहीं कर सकता। 

उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उन्होंने और जयवीर पहलवान ने खिलाड़ियों, साधुओं और महिलाओं को फल वितरित किए हैं। आम जनता ने पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए कामना की और उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।

अन्य खबरें