Greater Noida : भाजपा नेताओं ने मनाया प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी का जन्मदिन, जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल

Tricity Today | भाजपा नेताओं ने जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल



Greater Noida News : प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी का जन्मदिन ग्रेटर नोएडा में धूमधाम के साथ मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अन्नू पंडित ने जरूरतमंद लोगों को कपड़े बांटे। इसके अलावा भाजपा नेताओं के साथ केक काटकर प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी का जन्मदिन मनाया।

सुभाष यदुवंशी ने अखिलेश यादव पर साधा था निशाना
आपको बता दें कि कुछ समय पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा था। सुभाष यदुवंशी ने कहा था, "जो लोग पिछड़ों की बात करते हैं, वो 5 करोड़ रुपए की लग्जरी गाड़ी में घूमते हैं। जो लोग गरीबों की बात करते हैं, वह एशिया के सबसे अच्छे जिम में कसरत कहते हैं। जो लोग अल्पसंख्यक की बात करते हैं, वह साधारण लोगों के यहां शादी तक नहीं करते।" कुल मिलाकर सुभाष यदुवंशी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा था।

इन लोगों ने की मदद
इस मौके संदीप गोयल, गौरव राजावत, रामकिशोर पंवार, दुष्यंत चौधरी, अजीत सैन, नरेश भारद्वाज, अतुल दीक्षित, अर्जुन राम, मूलचंद पंडित, राम गोपाल साईं ,विपिन भाटी, विश्वप्रताप सिंह, सूरज गुर्जर, अविनाश चौहान, श्याम लाल ठाकुर, सम्मी चौधरी और मोहित शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरें