गौतमबुद्ध नगर के रामभक्तों को तोहफा : भाजपा ₹200 में करवाएगी अयोध्या मंदिर के दर्शन, लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें शामिल

Tricity Today | Symbolic Photo



Greater Noida News : आज रामलला मंदिर का उद्घाटन हो रहा है। आज का दिन इतिहास में लिखा जाएगा। अब भाजपा ने फैसला लिया है कि सभी जिले से लोग अयोध्या जाएगा। आम जनता को अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करवाने की जिम्मेदारी भाजपा जिलाध्यक्ष को मिली हैं। आगामी 25 जनवरी से 25 फरवरी 2024 तक गौतमबुद्ध नगर के करीब 6 हजार से ज्यादा लोग अयोध्या में रामलला मंदिर के दर्शन करने जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों की भी होगी।

सभी विधानसभा के रामभक्तों को मिलेगा मौका
भाजपा मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में प्रत्येक विधानसभा से लोग अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने जाएंगे। जिले के करीब 6 हजार लोगों को अयोध्या राम मंदिर के दर्शन ले जाया जाएगा। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू हो गई। इसकी सूची भी तैयार की जा रही है। प्रयास है कि नेताओं से अलग आम जनता को इस मुहीम के तहत अयोध्या राम नगरी के दर्शन करने का मौका मिलेगा।

बाकी का खर्चा भाजपा करेगी
बताया जा रहा है कि 25 जनवरी के बाद से इसको लेकर तैयारी शुरू हो जाएगी और 25 मार्च तक सभी भक्तों को दर्शन करवा दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक प्रत्येक व्यक्ति से अधिक से अधिक ₹200 लिए जा सकते हैं, बाकी का खर्चा भारतीय जनता पार्टी के हाथ में होगा। सामान्य शुल्क कोई भी आसानी से दे सकता है और फायदा उठा सकता है।

अन्य खबरें