ग्रेटर नोएडा में हिस्ट्रीशीटर की मौत : ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मिली लाश, शव देखकर परिवार के उड़े होश

Google Image | Symbolic Image



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में थाना दादरी क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात एक व्यक्ति की लाश मिली है। घटनास्थल के पास एक बाइक भी पड़ी मिली। गुरुवार सुबह शव की शिनाख्त होने पर पता चला कि मृतक हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि इस पूरी घटना को सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश की गई है। 

बुधवार रात को मिली थी लाश 
जानकारी के मुताबिक थाना दादरी क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हिस्ट्रीशीटर सुमित पुत्र बलविंदर की लाश मिली है। सुमित ग्रेटर नोएडा के लडपुरा गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह बाइक से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर होता हुआ गांव जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे नजदीक के अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार रात को शव की पहचान नहीं हो पाई। गुरुवार सुबह शव की पहचान हो पाई है। बताया जा रहा है कि सुमित के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। 

पुलिस का बयान 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें