ग्रेटर नोएडा में मनचलों के हौसले बुलंद : महिला सब इंस्पेक्टर पर किए गंदे कमेंट, पुलिस ने उतारा सुरूर

Google Image | Symbolic Image



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 क्षेत्र में राह चलती युवतियों पर इन दिनों दो युवक गंदे कमेंट कर रहे थे। कई बार शिकायत मिलने पर महिला सब इंस्पेक्टर सिविल ड्रेस में वहां पहुंची। आरोपियों ने उन पर भी गंदे कमेंट कर दिए। जिसके बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ लिया। 

कुछ दिनों से कर रहे थे कमेंट 
बताया जा रहा है कि नटमडैया गांव में रहने वाले दीपक और राजेश पिछले कुछ दिनों से गांव के गोल चक्कर पर खड़े होकर युवतियों पर कमेंट कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन आरोपी अपनी आदतों से बाज नहीं आए। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत थाना बीटा-2 पुलिस से की। इसके बाद महिला सब इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़ लिया। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गइ। 

पुलिस ने भेजा जेल 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि दोनों मनचलों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ करने पर बताया कि वह मौज मस्ती के लिए यह कार्य कर रहे थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

अन्य खबरें