ग्रेटर नोएडा में फैली सनसनी : शिया समुदाय के व्यक्ति पर चलाई गोलियां, बाल-बाल बची जान

Google Image | Symbolic Image



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में थाना जारचा क्षेत्र के छोलस गांव में कर्बला से लौट शिया समुदाय के एक व्यक्ति पर फायरिंग किए जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते पीड़ित पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जंगल में छिपे थे आरोपी 
पुलिस को दी शिकायत बहादुर अली ने बताया कि वह परिवार के साथ गांव छोलस में रहते हैं। वह 15 अक्तूबर की शाम गांव की कर्बला में अगरबत्ती और मोमबत्ती जलाने गए थे। देर शाम वह कर्बला से वापस घर लौट रहे थे। इस बीच जंगल में घात लगाए बैठे अली अख्तर, सिमी उर्फ अली और सफदर ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। वह गांव की तरफ दौड़ पड़े और शोर मचा दिया। जिसके बाद गांव के कुछ जंगल की तरफ दौड़ पड़े। इस पर आरोपी वहां से भाग निकले। 

पुलिस का बयान 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते पीड़ित व्यक्ति पर फायरिंग की गई है। शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

अन्य खबरें