ग्रेटर नोएडा में बड़ा फर्जीवाड़ा : दूसरी महिला का फोटो लगाकर यमुना प्राधिकरण से हड़पे 5 करोड़ रुपए, जानिए पूरा मामला

Tricity Today | दूसरी महिला का फोटा लगाकर यमुना प्राधिकरण से हड़पा 5 करोड़ रुपए का मुआवजा



Greater Noida : जेवर तहसील में असली महिला किसान की जगह दूसरी महिला का फोटा और आधार कार्ड से बैंक खाता तैयार करके जमीन के मुआवजे का फर्ज़ीवाड़ा कर यमुना अथाॅरिटी से 5 करोड़ रुपए का मुआवजा हड़पने का मामला सामने आया है। यमुना अथाॅरिटी की ओर से इस मामले में संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। मुआवजा हड़पने की घटना को जेवर तहसील में सक्रीय भू-माफिया और तहसील के कर्मचारियों की संलिप्ता बताई जा रही है। हालांकि, मुआवजा खाते में ट्रांसफर होने से पहले ही फर्ज़ीवाड़े का खुलासा हो गया। वहीं, जेवर तहसीलदार वेद प्रकाश पांडे ने अपने आपका  बचाव करते हुए फाइल तैयार करने वाले संबंधित लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगा है। आरोप सही पाए गए तो मामले में सामिल सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

मेडिकल डिवाइस पार्क में गई जमीन
मामला इस तरह है कि यमुना अथाॅरिटी मेडिकल डिवाइस पार्क बना रही है। मेडिकल डिवाइस पार्क बनाने के लिए रबूपुरा के खसरा संख्या-993 के गाटा संख्या-1,495 जिसका रकबा 13,880 है। इस जमीन का मुआवजा हड़पने के लिए सक्रिय भूमाफियाओं ने रबूपुरा के मौहल्ला लक्ष्मीबाईनगर में रहने वाले ओमवती पत्नी सौराज सिंह की सीधे जमीन खरीदने के लिए फाईल तैयार करा ली। जब जमीन खरीदने के लिए 24 मार्च को न्यू पेपर में खसरा नंबर का प्रकाशन हुआ। तब पता चला कि उनकी जमीन का मुआवजा दिया जा रहा है। वह 27 मार्च को यमुना अथाॅरिटी में आपत्ति दर्ज कराने पहुंचे। 

कैसे हुआ खुलासा
मामले की जांच खुद किसान ने की तो पता चला कि जिस महिला के नाम से पांच करोड़ रुपए मुआवजा उठाने की फाइल लगाई है। उस महिला का फोटा और पहचान पत्र नकली है। मजेदार बात यह है कि यह प्रमाण पत्र जेवर तहसील में रबूपुरा के लेखपाल और तहसीलदार जेवर ने प्रमाणित की है। फाइल में अदेयता का प्रमाण पत्र भी लगा है, जो सरकारी बकाया के लिए क्षेत्रीय अमीन और तहसीलदार की ओर से प्रमाणित किया गया है। जिस महिला के नाम से मुआवजा उठाया जा रहा था, वह महिला रबूपुरा की रहने वाली नहीं है। मेरठ तहसील के किला परीक्षितगढ़ की रहने वाली है। प्रमाण पत्रों को नोटेरी वकील बलराम सिंह ने प्रमाणित किया है। बैंक की डिटेल दिल्ली के अशोक विहार सीबीसी बैंक की दी है। जिसमें खाता नंबर दर्ज है, यह खाता नंबर ओमवती पत्नी सौराज के नाम पर है।

अन्य खबरें