यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : गौतम बुद्ध नगर में लोगों के बीच उतरी कांग्रेस, सदस्यता अभियान शुरू

Tricity Today | गौतम बुद्ध नगर में सदस्यता अभियान शुरू



कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत गुरुवार को दादरी बिसरख और जेवर ब्लॉक में न्याय पंचायतों पर बैठकें हुईं। इसमें लोगों से मुलाकात कर संगठन से जुड़ने के लिए आवेदन लिए गए है।

जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। इसके लिए प्रदेश स्तर पर संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। इससे कांग्रेस पार्टी बूथ लेवल तक लोगों से जुड़ कर कांग्रेस का मजबूत करने का काम करेगी। 

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नागर, दिनेश शर्मा, अब्बास हैदर, तेजेंद्र नागर, रवि भाटी, अजीत सिंह दौला, विक्रम, पारूल चौधरी, राम भरोसे शर्मा, बृजपाल चौधरी, अमन ठाकुर, लायकराम पहाड़िया, डॉ. शकील, महमूद हसन आदि मौजूद रहे।

अन्य खबरें