ग्रेटर नोएडा में दलित मियां-बीवी पर जानलेवा हमला : डीजे वाले बाबू ने महिला के फाड़े कपड़े, पति के दोनों पैर में आया फैक्चर

Tricity Today | पीड़ित पति पत्नी



Greater Noida News : जेवर थाना क्षेत्र के करोल गांव में डीजे को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद डीजे संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दलित दंपत्ति से मारपीट की है। इस मामले में जेवर कोतवाली में 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी यश कुमार निवासी शिवारा गांव थाना जेवर को बनाया गया है।

क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार पवन कुमार करोल गांव में अपनी पत्नी बिजेन्द्री देवी और परिवार के साथ रहता है। बीते 22 फरवरी को पवन कुमार के भतीजे का विवाह था। शादी में उन्होंने यश कुमार का डीजे बुक किया था। रिपोर्ट के मुताबिक यश कुमार सही समय पर डीजे लेकर नहीं आया। जब वह काफी देरी से डीजे लेकर आया तो विवाद हो गया। यश कुमार के साथ उसका साथी करतार सिंह, लाजपत, और हेमंत भी मौजूद था। इन्होंने शादी के दौरान ही विवाद करना शुरू कर दिया, लेकिन कुछ लोगों ने मामले को शांत करवाया।

घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप
पवन कुमार ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि बीते 22 तारीख को विवाद खत्म होने के बाद 24 फरवरी को यश कुमार अपने साथियों के साथ में घर पर आया और मारपीट करने लगा। पवन कुमार का आरोप है कि यश कुमार और उसके साथियों ने उसकी बीवी के कपड़े फाड़े हैं। इसके अलावा उसकी दोनों पैर तोड़ने का प्रयास किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बहुत ही जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। इस मामले में जो भी आरोपी हैं, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

अन्य खबरें