BIG BREAKING : तेजपाल नागर के लिए वोट मांगने ग्रेटर नोएडा आए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, गिनाई योगी आदित्यनाथ के उपलब्धियां

Tricity Today | उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा



Greater Noida News : रविवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ग्रेटर नोएडा पहुंचे। उपमुख्यमंत्री दादरी (Dadri) के वर्तमान विधायक और भाजपा उम्मीदवार तेजपाल नागर (Tejpal Nagar) के लिए वोट मांग रहे हैं। दिनेश शर्मा के साथ एमएलसी श्रीचंद शर्मा भी मौजूद है। दिनेश शर्मा और श्रीचंद शर्मा के साथ भारतीय जनता पार्टी के और भी कई नेता मौजूद है। इस दौरान दिनेश शर्मा ने योगी आदित्यनाथ की उपलब्धियां भी गिनाई है।

ग्रेटर नोएडा आए दिनेश शर्मा
 दिनेश शर्मा ने तेजपाल नागर के लिए जनता से वोट मांगते हुए कहा, "आज उत्तर प्रदेश काफी तेजी के साथ विकास की गति पकड़ता जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक अलग वातावरण दिखाई दे रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधियों पर नकेल कसी गई है, या तो बदमाश जेल में है या फिर भाग गए हैं।"

हमने विकास कार्यों पर कार्य किया
दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "आज अन्य राजनीतिक दलों ने तो अपराधियों को ही अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। काफी जगह तो ऐसा है कि गुंडा मवाली पार्टियों का समर्थन कर रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश पलायन वाला नहीं बल्कि विकास वाला उत्तर प्रदेश है। अपराधियों के लिए उत्तर प्रदेश में कोई स्थान नहीं है। उत्तर प्रदेश को अब रोजगार, विकास कार्य और महिलाओं की सुरक्षा आदि यूपी की पहचान है। हम उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा को अंतरराष्ट्रीय लेवल पर ले जाना चाहते हैं और इसके लिए हम कार्य कर रहे हैं।" 

"दूसरी पार्टी हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करती है"
उन्होंने आगे कहा, "बीजेपी ने कभी राजनीति नहीं की। भारतीय जनता पार्टी तो हमेशा विकास कार्य करती है। हम कभी भी भ्रष्टाचारवाद और परिवारवाद के पक्ष में नहीं है। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत अन्य दल पिछली बार से भी कम सीट लेकर आएंगे। इस बार भारतीय जनता पार्टी पहले से भी ज्यादा अच्छी तरह जीतेगी। मैं आप सब के माध्यम से बताना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा विकास की राजनीति करती है और दूसरी पार्टी हिंदू मुस्लिम की राजनीति करती है।"

अन्य खबरें