Republic Day 2024 : डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा, अफसरों और कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ

Tricity Today | डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा



Greater Noida News : गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी (डीएम) मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट में झंडारोहण किया। इस मौके पर डीएम ने भारत के गणतंत्र का संकल्प सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाया। उसके बाद डीएम की अध्यक्षता में भारत के संविधान के संबंध में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

"शहीदों की कुर्बानियों को नहीं भूलना चाहिए"
मनीष कुमार वर्मा ने इस दौरान कहा, "आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज के दिन वर्ष 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ। भारत का संविधान विश्व प्रसिद्ध है और यह हम सभी भारतीयों एक सूत्र में जोड़ता है। आज के दिन हमें संकल्पित होकर अपने दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन करने की शपथ लेनी चाहिए। सभी कर्तव्यों को संविधान के अनुसार करना चाहिए। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का प्राथमिक उद्देश्य जन सेवा होना चाहिए। शासन की कल्याणकारी कार्यक्रमों और योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें। हमें शहीदों की कुर्बानियों को भूलना नहीं चाहिए। उनके बलिदान को हमेशा याद रखे। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित भारत बनाने का विजन है, उसमें हम सबको उनका सहयोग करना चाहिए। ऐसे में हम सभी इस विजन को साकार कर सकेंगे।"

डीएम ने इन अफसरों के साथ की बैठक
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ.नितिन मदान, अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी (एलए) वलराम सिंह, डिप्टी कलेक्टर भैरपाल सिंह, डिप्टी रजिस्टार, सोसाइटीज एवं चिट्स मेरठ अशोक कुमार, जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार डिप्टी कलेक्टर चारूल यादव, विवेकानन्द मिश्रा, वरिष्ठ कोषाधिकारी शिखा गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पवन मंगल और जिला मनोरंजन अधिकारी जेपी चंद आदि अफसर मौजूद रहे। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों को सम्मानित भी किया गया। जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों और स्कूलों में भी गणतंत्र दिवस का धूमधाम से मनाया गया।

अन्य खबरें