BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा में 200 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 विदेशी गिरफ्तार

Tricity Today | BIG BREAKING



Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर की दादरी थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। उत्तर प्रदेश में चल रहे मादक पदार्थ पर प्रहार अभियान के तहत दादरी थाना पुलिस ने एक ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। स्वाट, दादरी और ईकोटेक थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने इस ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 4 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

विदेश में होता था ड्रग्स सप्लाई
दादरी थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 4 विदेशी नागरिकों के कब्जे से पुलिस को 200 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स बरामद हुई है। आरोपियों द्वारा इन ड्रग्स का विदेशों में सप्लाई किया जाता था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। सुजीत उपाध्याय ने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा पुलिस जमीनी स्तर पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इस प्रकार की गतिविधियों पर नकेल कसने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

अन्य खबरें