BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा में युवक का शव सड़क पर रखकर परिजनों ने लगाया जाम, दोस्तों ने घर बुलाकर की थी हत्या

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में युवक का शव सड़क पर रखकर परिजनों ने लगाया जाम



Greater Noida News : कासना थाना क्षेत्र अंतर्गत लुक्सर गांव में एक युवक की घर पर बुलाकर हत्या कर दी गई। इस मामले के बाद मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए हैं। उन्होंने अपने बेटे का शव रविवार की सुबह सड़क पर रख दिया और हंगामा शुरू कर दिया। जिसकी वजह से रोड जाम हो गया है। स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और लोगों को समझने का प्रयास कर रही है। मौके पर एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार शर्मा समेत काफी अधिकारी मौजूद हैं।

कैसे हुई थी युवक की हत्या
ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में एक आपसी विवाद के चलते युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान विनय के रूप में हुई है। यह घटना उस समय हुई, जब लुकसर गांव के निवासी नितिन ने विनय को फोन कर बुलाया था। जब विनय मौके पर पहुंचा तो नितिन के साथ उसके साथियों शेखर, आकाश और दो अन्य ने मिलकर उस पर गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल विनय को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दोनों अच्छे दोस्त थे
बताया जा रहा है कि करीब दो दिन पहले भी विनय और नितिन के बीच किसी मुद्दे पर बहस हुई थी। दोनों एक ही गांव के निवासी थे और पहले अच्छे दोस्त थे, लेकिन हाल ही में उनके बीच तनाव बढ़ गया था। यही इस घटना का कारण बना। घटना की सूचना मिलते ही ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नितिन और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

अन्य खबरें