Yamuna Authority : जेवर हवाईअड्डे के पास आने वाली है फ्लैट स्कीम, पुराने ढाई हजार फ्लैट आवंटियों के लिए खुशखबरी

Tricity Today | Yamuna Authority



Greater Noida : यमुना अथाॅरिटी के आवासीय सेक्टर 22-डी में बने 5,100 फ्लैट के आवंटियों के लिए अच्छी खबर है। इन आवंटियों के फ्लैट में अब सभी तरह की सुविधाएं फिर से दुरुस्त किया जाएगा। 5,100 फ्लैट में से 2,500 बिक चुके हैं। बाकी 2,600 फ्लैट खाली पड़े हैं। इसी कारण अब तक यहां अथॉरिटी ने लिफ्ट नहीं लगाई हैं। बिक चुके फ्लैट्स के आवंटी सुविधाएं मांग रहे हैं।

बाकी फ्लैट बेचने के लिए जल्दी स्कीम आएगी
यमुना अथॉरिटी की ओर से जानकारी दी गई ही कि बाकी बचे फ्लैट जल्दी बेचे जाएंगे। इन फ्लैट की स्कीम अथाॅरिटी जल्दी निकालने जा रही है। सेक्टर 22-डी में 5,100 फलैट बन गए हैं लेकिन यह काफी लंबे समय पहले बने थे। इन फ्लैट का रखरखाव जिस ठेकेदार का था, वह काम छोड़ गया है। यमुना अथाॅरिटी इन सभी फ्लैट को अब दुरुस्त कराएगी। इसके लिए जल्दी टेंडर निकाला जाएगा। सड़क, सीवर, नाली, दरवाजे, बाथरूम, रसोई और खिड़की समेत तमाम सुविधाओं का विकास अथॉरिटी करेगी। जो फ़िलहाल खराब हैं। सभी को बदला जाएगा। इसके बाद यह सभी फ्लैट रहने लायक हो जाएंगे। इसके बाद बचे 2,600 फ्लैट की अथाॅरिटी स्कीम निकालेगी।

अन्य खबरें