ग्रेटर नोएडा: डेल्टा-2 आरडब्ल्यूए ने इंटरमीडिएट की छात्राओं को किया सम्मानित

Tricity Today | छात्राओं को सम्मानित किया गया



Greater Noida: रविवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-2 में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके जरिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और इंटरमीडिएट में शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। आरडब्ल्यू महासचिव आलोक नागर और उनकी टीम ने इसके आयोजन में विशेष सहयोग दिया। महासचिव ने बताया कि इस कार्यक्रम में लखावटी ब्लाक से निर्विरोध निर्वाचित प्रमुख ईश्वर भाटी, बिसरख प्रमुख पति ओमपाल प्रधान, सविंदर नागर, रानोली लतीफपुर से निर्वाचित प्रधान निरंजन बंसल और किसान मोर्चा के पश्चिम मीडिया प्रभारी देवेंद्र बैंसला को सम्मानित किया गया। 

साथ ही इंटरमीडिएट में शानदार अंको से उत्तीर्ण छात्राओं अनुष्का नागर, कन्नू भाटी और अनुष्का कुमारी को सम्मानित किया गया। इसका मकसद बालिकाओं को पढ़ने के लिए प्रेरणा देना था। इस मौके पर सभी छात्राओं को ट्रॉफी देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। उपस्थित लोगों ने छात्राओं से ऐसे ही आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आरडब्ल्यू उपाध्यक्ष रिंकू भाटी व एडवोकेट अनिल भाटी ने बताया कि इस प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का संचालन विशाल नागर एडवोकेट ने किया। प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम के दौरान ईलम सिंह नागर, सतपाल नागर, राजू भाटी पाली, सेवानंद शर्मा, भीम सिंह प्रधान, भीम सिंह सिसोदिया, एडवोकेट अनिल भाटी, प्रमोद भाटी और सतीश भाटी उपस्थित रहे।  

साथ ही अशोक तिवारी, रिंकू भाटी, बॉबी भाटी, रविंद्र भाटी पल्ला, दलवीर चौधरी, एडवोकेट विशाल नागर, राज सिंह मावी रविंद्र भाटी मकोड़ा, जयवीर भाटी, बिन्नु ठेकेदार, अमित मुखिया, महेन्द्र उपाध्याय, राजेश, विपिन मंडल और प्रमोद शर्मा, नंदा भाटी, बालक राम भाटी, दीपक भाटी, मुकेश चावड़ा, शैलेंद्र श्रीवास्तव, विजय मिश्रा, मुकेश ठेकेदार, विक्रम सिंह, कर्नल अनुज श्रीवास्तव, टीपी राय, राजकुमार अवाना, सुधीर चौधरी, गौरव चहल, रामदेव भाटी समेत सैकड़ों की संख्या में सेक्टरवासी मौजूद रहे।

अन्य खबरें