Greater Noida News : नामी कंपनी और आम व्यक्ति के साथ फ्रॉड करने वाले 2 गिरफ्तार, लगाया था लाखों का चूना

Google Image | Symbolic Image



Greater Noida News : धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपियों को सूरजपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी पहचान पिंकू कुमार पुत्र वीरेंद्र  के रूप में हुई है। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान प्रवेश पुत्र जमील के रूप में हुई है।

पहला मामला 
थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में इसके चार साथियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आरोपी एक कंपनी में काम करता था। अपने साथियों के संग मिलकर आरोपी ने कंपनी से मोबाइल फोन की डिस्प्ले आदि धोखाधड़ी कर चोरी कर लिया था। वहीं थाना पुलिस ने एक अन्य मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

दूसरा मामला 
पूछताछ में आरोपी की पहचान प्रवेश पुत्र जमील के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने एक व्यक्ति से 5 प्रतिशत के प्लाट दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठगी की थी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत भी दी थी। जिसके बाद से पुलिस इसकी तलाश में जगह जगह दबिश दे रही थी। जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि उक्त धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

अन्य खबरें