अच्छी खबर: ग्रेटर नोएडा की महिलाओं को खेल प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका, पढ़ें यह खबर

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



माइवुडस उड़ान जन कल्याण सोसाइटी द्वारा बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की बॉलीबॉल और वास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 12 मार्च शुक्रवार से शुरू होगा। माइवुडस उड़ान जन कल्याण सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल पुड़ीर और रजनीश पाण्डेय ने बताया कि चुस्ती फुर्ती और शारीरिक तौर पर सक्रीय रहना आजकल के युग में बहुत आवश्यक है और इसके अलावा कोरोना के इस समय में अधिकांश बच्चे जब अपने घर की चार दीवारों के बीच सीमित रह गए हैं। 

उन्होंने बताया कि इसको ही ध्यान में रखते हुए महागुन माइवुडस सोसाइटी में माइवुडस उड़ान सोसायटी द्वारा बास्केटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का 12 मार्च शुक्रवार से शुरू होकर 21 मार्च तक आयोजन किया जा रहा है। इनमें बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की अलग अलग टीमें होंगी।

अन्य खबरें