ग्रेटर नोएडा वेस्ट : पति ने मोबाइल देने से इंकार किया तो पत्नी ने भिजवाया जेल, जानिए क्या है पूरी कहानी

Google Image | Symbolic Photo



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन-2 हाउसिंग सोसाइटी में एक पति से उसकी पत्नी ने मोबाइल मांगा, लेकिन पति ने अपनी पत्नी को मोबाइल नहीं दिया। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। अब पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित पंचशील ग्रीन-2 हाउसिंग सोसाइटी में अनंत नारायण अपनी पत्नी रमया के साथ रहता था। पति और पत्नी दोनों नौकरी किया करते थे, लेकिन कुछ दिनों पहले रमया की नौकरी चली गई। जिसके बाद वो घर पर ही रह रही थी। रमया ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने पहले उसको अपनी पति पर शक हुआ कि उसके पति का किसी और से अफेयर चल रहा है। जब पत्नी ने अपने पति से मोबाइल मांगा तो उसने मना कर दिया। इसी बार पर दोनों में विवाद हुआ और मारपीट हो गई।

महिला काट रही थी थाने के चक्कर
इस मामले में रमया ने बिसरख पुलिस ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की, लेकिन मामला घरेलू होने के कारण पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि काफी समझाने के बावजूद भी महिला अपनी बात पर अडिग रही और अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए कहती रही। अब महिला का मेडिकल करवाया तो रिपोर्ट में पता चला है कि उसके पति ने उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला किया था। पुलिस ने अब आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया और कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

अन्य खबरें