Greater Noida BREAKING : जादू-टोने के चक्कर में महिला ने ऊंचाई से कूदकर दी थी जान, रॉयल सोसाइटी सुसाइड मामले में पुलिस ने किया खुलासा

Tricity Today | पेड़-पौधे के बीच मिली महिला की लाश



Greater Noida News : रॉयल सोसाइटी में 4 दिनों पहले एक महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली थी। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया है। महिला ने ऊंचाई से कूदकर आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महिला के सीने में चोट आई है। सीने में चोट के कारण ही महिला की मौत हुई है।

क्या है पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-142 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-137 में रॉयल पार्क हाउसिंग सोसायटी है। जिसमें 45 वर्षीय ममता अपने परिवार के साथ रहती थी। ममता के दो बच्चे हैं। बुधवार की सुबह ममता की लाश जिस टावर में वह अपने परिवार के साथ रहती थी। उस टावर के नीचे पेड़-पौधे के बीच महिला की लाश बुधवार की सुबह मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 

झाड़ियों में मिली थी महिला की लाश
इस मामले में खुलासा करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला जादू-टोने के चक्कर में रहती थी। पुलिस का मानना है कि तांत्रिक और जादू-टोने के चक्कर में महिला ने टावर की ऊंचाई से कूदकर आत्महत्या की थी। वैसे महिला सोसाइटी में पहली मंजिल पर रहती थी, लेकिन महिला ने 7-8 मंजिल से कूदकर सुसाइड किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि ऊंचाई से गिरने के दौरान महिला की छाती में गंभीर चोट आई थी और इसी वजह से उसकी मौत हुई। महिला की लाश 11 मई की सुबह टावर के नीचे झाड़ियों में मिली थी।

अन्य खबरें