International Women's Day 2021: महिलाओं को बताए उनके अधिकार, जागरूक किया

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में महिला सशक्तिकरण का आयोजन हुआ



उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UP Legal Services Authority) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के अवसर पर महिला पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण (Women Impowerment) और महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। यह आयोजन भारतीय आदर्श कन्या वैदिक कॉलेज ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया।

जनपद न्यायाधीश विशेष शर्मा के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्ध नगर के सचिव सुशील कुमार की अध्यक्षता में महिला पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन आदर्श कन्या वैदिक इंटर कॉलेज में किया गया। शिविर में पास्को एक्ट, महिलाओं के अधिकार व सुरक्षा, घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के बारे में जानकारी दी। सुशील कुमार ने बताया कि कोई भी व्यक्ति चाहे जितने भी ऊंचे पद पर क्यों न हो, वह विधि से बड़ा नहीं है। विधि सर्वोच्च है और विधि की भूल क्षम्य नहीं है। आप सभी को विधि का पालन करना चाहिए और संविधान में लिखित मौलिक कर्तव्यों का  पालन व पाठन करना चाहिए। विशेषतः प्रत्येक नागरिक महिलाओं का सम्मान करेगा। ऐसी प्रथाओं का त्याग करेगा, जो महिलाओं के सम्मान के विरूद्ध हो।

सिविल जज जूनियर डिविजन हर्षिता रस्तोगी, निकिता महाजन, महिमा जैन, अधिवक्ता कविता नागर, राधा त्यागी, वरिष्ठ अधिवक्ता किशन लाल पाराशर, राम शरण नागर, अधिवक्ता अफरोज खान, तिलपता चौकी के एसआई अजय कुमार उपस्थित रहे। कॉलेज की प्रधानाचार्य अमरेश, कॉलेज के प्रबंधक सुखबीर सिंह, आर्य कॉलेज के संस्थापक बलवीर सिंह आर्य कॉलेज की महिला अध्यापिकाएं और बड़ी संख्या में होनहार छात्राएं उपस्थित रहीं।

अन्य खबरें