बड़ी खबर : थोड़ी देर में ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे जेपी नड्डा, आज होगा यह खास कार्यक्रम

Tricity Today | JP Nadda



Greater Noida News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा थोड़ी देर में ग्रेटर नोएडा पहुंचने वाले हैं। ग्रेटर नोएडा के जुनेदपुर दनकौर गांव में एक कार्यक्रम है। जिसमें जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसको लेकर गौतमबुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। मौके पर स्थानीय विधायक और अन्य भाजपा नेता मौजूद है। 

क्यों ग्रेटर नोएडा आ रहे जेपी नड्डा
गौतमबुद्ध नगर भाजपा के अध्यक्ष गजेंद्र मावी ने बताया कि जेपी नड्डा गुरुवार को ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं। दरअसल, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा "विकसित भारत संकल्प यात्रा" को आभासी माध्यम से कॉन्फ्रेंसिंग किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूरे देश में हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह गर्व का विषय है कि इस मौके पर जेपी नड्डा ग्रेटर नोएडा आएंगे। 

जब पहली बार ग्रेटर नोएडा आए जेपी नड्डा तो महिला से हुई थी छेड़छाड़
आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर जिले में जब पहली बार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आए थे तो उनके कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टि से तैनात महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ हुई थी। वह मामला काफी ज्यादा वायरल हुआ था। उस दौरान भाजपा नेताओं ने महिला कांस्टेबल के साथ बदतमीजी भी की थी। इनमें से एक भाजपा नेता के ऊपर मुकदमा दर्ज है और दूसरा भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष के पद पर जिले में तैनात है।

अन्य खबरें