गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव 2024 : सपा उम्मीदवार डॉ.महेंद्र नागर के पक्ष में आए 18 गुर्जरों के गांव, दुजाना में हुई महापंचायत

Tricity Today | सपा उम्मीदवार डॉ.महेंद्र नागर के पक्ष में आए 18 गुर्जरों के गांव



Greater Noida News : लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सभी पार्टी मैदान में आ गई है। समाजवादी और कांग्रेस के गठबंधन पर डॉ.महेंद्र नागर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने रविवार को ग्रेटर नोएडा के दुजाना गांव में महापंचायत की। इस महापंचायत में करीब 18 गांव के गुर्जर समाज के लोग इकट्ठा हुए। गुर्जरों ने कहा कि हमारा 100 प्रतिशत समर्थन महेंद्र नागर को है। महेंद्र नगर ने गुर्जरों के समर्थन पर आभार व्यक्त किया है।

गुर्जर समाज के बड़े लोग पंचायत में पहुंचे
सादोपुर गांव के निवासी और समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव जगबीर नंबर दाना बताया कि डॉक्टर महेंद्र नागर के साथ पूरा गुर्जर समाज हैं। डॉ.महेंद्र नागर ने रविवार को काफी गांव में पंचायत की और जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान गुर्जरों समाज के बड़े लोग दुजाना गांव में एकत्रित हुए। गुर्जर समाज ने एक साथ सुर में कहा कि हमारा अगला सांसद महेंद्र नागर होगा। 

Updating....

अन्य खबरें