Greater Noida : मनीष त्रिपाठी को मिला बेस्ट स्टूडेंट अचीवर नेशनल अवार्ड, आईआरडीपी ग्रुप ने किया सम्मानित

Tricity Today | मनीष कुमार त्रिपाठी



Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के छात्र मनीष कुमार त्रिपाठी को बेस्ट स्टूडेंट अचीवर नेशनल अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवार्ड आई.आर.डी.पी (इनोवेटिव रिसर्च डेवलपर्स एंड पब्लिशर्स) ग्रुप ऑफ जनरल्स, चेन्नई की तरफ से 24 सितंबर 2022 को दिया गया। उन्होंने बेसिक एरोडायनामिक्स से संबंधित विषय पर रिसर्च किया और उससे जुड़े हुए प्रोजेक्ट का इनोवेशन किया।

आई.आर.डी.पी की तरफ से 50 प्रोफेशनल्स का किया गया चयन 
मनीष कुमार त्रिपाठी पुत्र शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी मूल रूप से सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश के  रहने वाले है। वह ग्रेटर नोएडा में स्कूल फॉर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग  कॉलेज में कोर्स ऑफ एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग का कोर्स कर रहे हैं। आई.आर.डी.पी ग्रुप ऑफ जनरल्स, चेन्नई की तरफ से हर साल शोधकर्ताओं, सहायक प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसरों और प्रोफेसरों ,स्टूडेंट सहित विभिन्न कैटेगरीज पुरस्कारों के लिए दुनिया भर से हर साल 50 प्रोफेशनल्स का चयन किया जाता हैं। इस साल भी आई.आर.डी.पी की तरफ से 50 प्रोफेशनल्स का चयन किया गया। जिसमें बेस्ट स्टूडेंट अचीवर नेशनल अवार्ड 2022 की कैटेगरी लिए मनीष कुमार त्रिपाठी का नाम चयनित किया गया। 

रिसर्च कर प्रोजेक्ट का इनोवेशन किया
बेस्ट स्टूडेंट अचीवर अवार्ड का पुरस्कार हर साल शिक्षा और किसी भी अन्य सह-पाठ्यचर्या और पाठ्येतर गतिविधियों में किसी भी स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए स्टूडेंट को दिया जाता है। उन्हें यह अवार्ड पुरस्कार रिसर्च और पब्लिकेशन की दिशा में उनके उल्लेखनीय कार्य और साथ ही साथ करिकुलर एंड को-करिकुलर एक्टिविटीज में विशेष उपलब्धि के लिए दिया गया। उन्होंने बेसिक एरोडायनामिक्स से संबंधित विषय पर रिसर्च किया और उससे जुड़े हुए प्रोजेक्ट का इनोवेशन किया। उनका यह रिसर्च और इनोवेशन एयरक्राफ्ट इंजीनियरिंग से जुड़े स्टूडेंट्स और एविएशन से जुड़े लोगो के लिए काफ़ी मददगार साबित होगा। 

पहले भी किया जा चूका है सम्मानित 
स्टूडेंट साइंटिस्ट मनीष कुमार त्रिपाठी को रिसर्च की दिशा में पहले भी साराभाई स्टूडेंट साइंटिस्ट अवार्ड 2021 और डा एपीजे अब्दुल कलाम इनोवेशन अवार्ड 2022 से उनके सराहनीय कार्य के लिए इसरो साइंटिस्ट द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उनकी इस उपलब्धि से उनके माता-पिता और परिवार के लोग बेहद खुश हैं।

अन्य खबरें