ग्रेटर नोएडा में 960 पेड़ काटने वाला मामला : डीएम, वन विभाग और केंद्रीय मंत्रालय को नोटिस, एनजीटी ने मांगा जवाब

Tricity Today | देवू मोटर्स में जांच करते अफसर (File Photo)



Greater Noida News : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने ग्रेटर नोएडा की शाकुंतलम लैंडक्रॉफ्ट कंपनी (देवू मोटर्स) में हजार से ज्यादा पेड़ काटने के मामले में बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में एनजीटी ने जिलाधिकारी, वन विभाग लखनऊ और केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अगली सुनवाई 14 अक्तूबर को निर्धारित की गई है, जिसमें संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह पहले शपथ पत्र दाखिल करना होगा।

1200 बीघा में फैली है कंपनी 
औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 में करीब 1200 बीघा जमीन पर देवू मोटर्स कंपनी बनी थी। दिवालिया होने के कारण कंपनी बंद हो चुकी है। शकुंतलम लैंडक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड ने इसे नीलामी में खरीदा था। शकुंतलम ग्रुप यहां औद्योगिक पार्क विकसित करने की तैयारी कर रहा है। इसी वजह से पेड़ों को काटा जा रहा है। कंपनी की जमीन पर इस समय छोटे-बड़े करीब एक लाख पेड़ हैं। 

960 पेड़ काटने की बात स्वीकारी
शिकायतकर्ता का आरोप है कि 10 जून को भी पेड़ काटने की शिकायत की गई थी, उस समय 1000 से अधिक पेड़ काटे जाने की आशंका थी। जबकि वन विभाग ने 960 पेड़ काटने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद भी कंपनी पेड़ काट रही है। करीब 500 से अधिक पेड़ काटे जा चुके हैं। कंपनी पेड़ काटकर निर्माण करना चाहती है, लेकिन उसने पेड़ काटने की अनुमति नहीं ली है। 

एनजीटी का सख्त रुख
इस गंभीर आरोप के कारण एनजीटी ने संबंधित अधिकारियों से इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उचित कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। एनजीटी के इस कदम से उम्मीद है कि पर्यावरण संरक्षण के महत्व को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें