खुशखबरी : अब यमुना एक्सप्रेसवे पर बिना पाबंदी कर सकेंगे सफर, आज रात से बढ़ जाएगी स्पीड लिमिट, पढ़िए खास खबर

Tricity Today | Yamuna Expressway



Greater Noida : यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expresway) पर सफर करने वालों के लिए खास खबर है। आज रात 12ः00 बजे के बाद से यमुना एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट हटा दी जाएगी। जिसके बाद आप सामान्य दिनों की भांति यमुना एक्सप्रेसवे पर सफाई कर सकते हो। दरअसल, 15 दिसंबर 2021 से लेकर 15 फरवरी की 2022 तक के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट को 20 किलोमीटर प्रति घंटा कम कर दिया गया हैं। यह फैसला कोहरा और बढ़ती ठंड के कारण लिया गया। अब 15 फरवरी 2022 की आधी रात से यह स्पीड लिमिट हट जाएगी।

कोहरे के कारण लिया गया फैसला
ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट से आगरा तक यमुना एक्सप्रेसवे की लम्बाई 165 किलोमीटर है। वाहनों की निगरानी के लिए जगह-जगह पर स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए गए हैं। दरअसल, कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। जिसको ध्यान में रखते हुए एक नया नियम बनाया गया। 

अब इतनी होगी स्पीड लिमिट
प्रत्येक वर्ष 15 दिसंबर से लेकर अगले साल 15 फरवरी तक यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की स्पीड लिमिट 20 किलोमीटर प्रति घंटा कम कर दी जाती है। इस हिसाब से भारी वाहन जो 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलते है, वो वाहन 15 दिसंबर से लेकर 15 फरवरी तक 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलते हैं। इसके अलावा हल्के वाहन जो 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलते थे, वह इन दिनों के बीच 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलते हैं। 

12ः00 बजे के बाद मिलेगी राहत
नियमों के मुताबिक 15 जनवरी 2021 से लेकर 15 फरवरी 2022 तक ही यह नियम लागू रहता है। आज रात 12ः00 बजे के बाद से यह नियम हट जाएगा और वाहन सामान्य दिनों की भांति यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ेंगे। अब भारी वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार और हल्के वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ सकते हैं। रात 12ः00 बजे के बाद से यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को राहत मिलने वाली है।

अन्य खबरें