प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा से लिखा देश का इतिहास : इंडिया एक्सपो मार्ट में 'सेमीकॉन इंडिया 2024' का शुभारंभ

Tricity Today | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी



Greater Noida News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से कहा था, "एक दिन हम भी सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में विश्वस्तरीय पहचान बनाएंगे। हम पूरे विश्व में सेमीकंडक्टर सप्लाई करेंगे।" आज वह सपना पूरा होने की दिशा में चलने लगा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा से एक बार इतिहास लिख दिया है। उन्होंने यह साबित करके दिखा दिया है कि भारत किसी से अब पीछे नहीं है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 'सेमीकॉन इंडिया 2024' का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से हुआ। यह कोई आम दिन नहीं है।

ताइवान, चीन और अमेरिका की कंपनियों पर नजर
विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाने और यूपी के दम पर सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में तीन दिवसीय सेमीकॉन इंडिया 2024 बेहद अहम है। उत्तर प्रदेश को सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार की नजर ताइवान, चीन और अमेरिका की कंपनियों पर है। ये कंपनियां यहा पर काम करना चाहती हैं और निवेश के लिए भारत की ओर देख रही हैं।

यूपी को सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की कोशिश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दुनिया भर की सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को उत्तर प्रदेश में आने का न्योता दे रहे हैं। इस सेक्टर में चिप मैन्युफैक्चरिंग का बाजार वर्ष 2026 तक 55 अरब डॉलर से ज्यादा हो जाएगा। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार भी इन संभावनाओं को देखते हुए सेमीकंडक्टर इंडस्ट्रीज को आमंत्रित कर रही है। वैसे इस इवेंट के पार्टनर स्टेट गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु भी हैं। यह राज्य भी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की कोशिश में है।

दक्षिण-पूर्व एशिया का सबसे बड़ा आयोजन 
"सेमीकॉन इंडिया 2024" प्रदर्शनी और सम्मेलन का आयोजन इलेक्ट्रॉनिका इंडिया के साथ प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है। यह दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग मेला आयोजित करते हैं। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एक पहल) ने एएमडी, एप्लाइड मैटेरियल्स और माइक्रोन टेक्नोलॉजी जैसी बड़ी कंपनियों को अपने चिप सेक्टर में निवेश करने के लिए आकर्षित किया है।

अन्य खबरें