अच्छी खबर : दुजाना गांव के तेजवीर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित, अभी तक मिले कई मेडल

Tricity Today | दुजाना गांव के निवासी तेजवीर सिंह



Greater Noida News : दुजाना गांव निवासी तेजवीर सिंह को राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दिल्ली में तीन दिसंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में तेजवीर सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगी। दिव्यांग तेजवीर सिंह को इससे पहले भी जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार की तरफ से सम्मानित किया जा चुका है। 

आनंदीबेन पटेल ने 2 लाख रुपए से सम्मानित किया
दुजाना गांव के शिक्षाविद मास्टर भूपेंद्र नागर ने बताया कि तेजवीर सिंह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इससे पहले 2021 में डीएम ने तेजवीर सिंह को सम्मानित किया था। वर्ष 2022 में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोल्ड मेडल और 2 लाख रुपए देकर उन्हें सम्मानित किया था। तेजवीर सिंह का कहना है यह सम्मान मेरा नहीं है, बल्कि पूरे जिले के लोगों का है।

दुजाना गांव के कई युवा आईपीएस-आईएएस बने
आपको बता दें कि जिले में इससे पहले काफी लोगों को राष्ट्रपति और राज्यपाल के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोग सामाजिक गतिविधियों में काफी तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं, यह गौतमबुद्ध नगर जिले के लिए काफी सौभाग्य का विषय है। इसके अलावा दुजाना गांव की गिनती गौतमबुद्ध नगर के बड़ी जनसंख्या वाले गांवों में होती है। इस गांव के काफी निवासी पुलिस, आईपीएस-आईएएस, जज और देश के काफी इलाकों में ऊंची पोस्ट पर तैनात है।

अन्य खबरें