Greater Noida : रोहित मत्ते गुर्जर बने दादरी विधानसभा अध्यक्ष, सपा जिला कार्यकारिणी के बाद इन नेताओं को मिली ब्लॉक की जिम्मेदारी

Tricity Today | प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष और अन्य बड़े नेता



Greater Noida News : शनिवार को समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर ने अपनी नई कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें 50 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य कार्यकारिणी के बाद दादरी और जेवर विधानसभा अध्यक्ष की भी घोषणा कर दी गई है। समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष सुधीर भाटी एडवोकेट ने रोहित मत्ते गुर्जर को दादरी विधानसभा का अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा जेवर विधानसभा से ठाकुर राजेश रोही को अध्यक्ष बनाया गया है।

इनको बनाया ब्लॉक अध्यक्ष
इसके साथ ही समाजवादी पार्टी ने 4 ब्लॉक पर अपने अध्यक्ष की घोषणा की है। दादरी ब्लॉक अध्यक्ष अली गजनफर को बनाया गया है। इसके अलावा नितिन नागर को दनकौर ब्लॉक, हिमांशु मुखिया को बिसरख ब्लॉक और जेवर ब्लॉक प्रमुख लोकेश चौधरी बने हैं।

सपा में अंदरूनी कलह तो नहीं?
समाजवादी पार्टी कार्यकारिणी घोषित होने के दौरान मौके पर एक अनोखी चीज देखने को मिली है। एक सपा नेता ने अध्यक्ष से जातिगत को लेकर सवाल पूछा। हालांकि, पूर्व जिलाध्यक्ष के कहने पर वह सपा नेता शांत हो गए थे, लेकिन कार्यकारिणी गठन के दौरान ऐसी गतिविधियां होने से लगता है कि सपा में कुछ अंदरूनी कलह चल रही है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग जो किसान आंदोलन में शामिल हैं या फिर जमीनी लड़ाई लड़ रहे हैं, उनको आने बढ़ने का मौका नहीं दिया गया है।

अन्य खबरें