बड़ी खबर : ग्रेटर नोएडा में कर्मचारियों का धरना खत्म, सीईओ ने कहा- दिवाली से पहले मिल जाएगा तोहफा

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में कर्मचारियों का धरना



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ कुछ कर्मचारी हड़ताल पर बैठे थे। हालांकि, अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझ लिया है और उनकी हड़ताल को खत्म कर दिया है। कर्मचारियों की मांग थी कि उनका वेतन 6 महीने में बढ़ाना चाहिए। तत्कालीन सीईओ ने इसको लेकर आदेश पारित किया था, लेकिन पिछले करीब 21 महीनों से कर्मचारियों की सैलरी नहीं बढ़ी थी। जिसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। अब सीईओ रवि कुमार एनजी के हस्तक्षेप से कर्मचारियों ने धरना खत्म कर दिया है। सीईओ ने आश्वासन दिया है कि उनकी मांग को पूरा किया जाएगा। दिवाली से पहले उनकी सैलरी बढ़ा दी जाएगी। 

इन मांगों पर अड़े कर्मचारी
कर्मचारियों की यह भी मांग है कि उनका जीवन बीमा या स्वास्थ्य बीमा करवाया जाए, जिससे आपातकालीन समय में उनकी और उनके परिवार की मदद हो सके। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा कर्मचारियों के लिए कोई भी आईडी कार्ड जारी नहीं किया गया है, इसलिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा कर्मचारियों के लिए एक आईडी कार्ड जारी करवाना चाहिए। इससे उनकी पहचान हो सकेगी। 

ग्रेटर नोएडा में 1751 कर्मचारी
नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की "समान नीति, समान वेतन और समान सुविधा" के आधार पर वेतन में बढ़ोतरी 6 महीनों में होनी चाहिए। ग्रेटर नोएडा में 1751 कर्मचारी हैं, उनका ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा दिवाली और होली के मौके पर कर्मचारियों को बोनस भी दिया जाना चाहिए।

अन्य खबरें