UP International Trade Show : गलगोटिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने मेले में मारी बाजी, जानिए क्या रहा खास

Tricity Today | कार्यक्रम



Greater Noida News : उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2024 में गलगोटिया विश्वविद्यालय के होनहार छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस मेले में विश्वविद्यालय की कई टीमों ने हिस्सा लिया और बड़ी सफलता हासिल की।

महिला सुरक्षा एनालिटिक्स
इसमें कुल 30 टीमों में से 13 टीमों को अपने नए विचार पेश करने का मौका मिला। इनमें से तीन टीमों ने तो कमाल ही कर दिया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, खेती, पर्यावरण और स्वास्थ्य जैसे अहम मुद्दों पर काम किया और पुरस्कार जीते। दूसरे दिन महिला सुरक्षा पर काम करने वाली टीम ने तीसरा इनाम जीता। उन्होंने "महिला सुरक्षा एनालिटिक्स" नाम का एक प्रोजेक्ट बनाया था।

वायु के नाम का बनाया ऐप 
तीसरे दिन तो गलगोटिया के छात्रों ने धूम मचा दी। पर्यावरण की रक्षा के लिए बनाए गए तीनों प्रोजेक्ट्स ने टॉप के इनाम जीते। एक टीम ने "वायु" नाम का ऐप बनाया जो हवा की गुणवत्ता बताता है। दूसरी टीम ने घर में इस्तेमाल होने वाले तेलों पर काम किया जो सेहत के लिए अच्छे हैं। चौथे दिन भी छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने बहरे और गूंगे लोगों की मदद के लिए एक खास तकनीक बनाई। इस काम के लिए उन्हें दूसरा इनाम मिला।

शिक्षकों के मार्गदर्शन का नतीजा : सीईओ
विश्वविद्यालय के सीईओ डॉक्टर ध्रुव गलगोटिया ने छात्रों की इस कामयाबी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि हमें अपने छात्रों पर गर्व है। ये छात्र अपनी मेहनत और नए विचारों से दुनिया की समस्याओं को हल करने में मदद कर रहे हैं। यह सफलता छात्रों की मेहनत और उनके शिक्षकों के मार्गदर्शन का नतीजा है। प्रोफेसर मीनाक्षी शर्मा, प्रदीप सिंह, श्रद्धा सागर और कमल नाथ किशोर जैसे अनुभवी शिक्षकों ने छात्रों की मदद की।

अन्य खबरें