यूपी में ट्राईसिटी टुडे की खबर का असर : यमुना एक्सप्रेसवे समेत इन सड़कों पर नहीं दौड़ेंगे ईंट से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली, आ गया फैसला!

TRICITY tODAY | Symbolic Image



Greater Noida News : अब ईंट से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली यमुना एक्सप्रेसवे पर नहीं दौड़ेंगे। दरअसल, पिछले कुछ सालों के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर जो हादसे हुए, उनमें अधिकतर का कारण सामान से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली बने थे। ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की वजह से अभी तक कई लोगों की जान यमुना एक्सप्रेसवे पर जा चुकी हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों लखनऊ में इसको लेकर बैठक हुई थी। जिसमें फैसला लिया गया कि हादसों की वजह मानते हुए यमुना एक्सप्रेसवे समेत सभी एक्सप्रेसवे पर ईंट से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली प्रतिबंध हो गए। 

यमुना एक्सप्रेसवे पर क्यों चल रहे ऐसे वाहन
आखिरकार 10 हजार ईंटों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर यमुना एक्सप्रेसवे पर क्यों चलाया जा रहा है। जबकि सभी को पता है कि इन ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की वजह से यमुना एक्सप्रेसवे पर काफी हादसे हो चुके हैं और लोगों की जान जा चुकी हैं। वैसे तो बेहतर व्यवस्था की बात की जाती है। उसके बावजूद भी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली धड़ल्ले से क्यों चल रहे हैं। इसके पीछे कौन जिम्मेदार है? अधिकतर देखा जाता है कि इन ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट तक नहीं होती। यह सवाल अधिकतर लोगों के मन में रहता है।

कृषि वाहन में कमर्शियल गतिविधियां
जिन ट्रैक्टर का इस्तेमाल खेती-बाड़ी में किया जाता है। ट्रैक्टर को कृषि वाहन कहा जाता है, उन ट्रैक्टर में आज कमर्शियल गतिविधियां हो रही है। यह एक बड़ा गंभीर मुद्दा है। इसके अलावा यह ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर काफी खतरनाक तरीके से चलती हैं। ट्रैक्टर को इतना ओवरलोड किया जाता है कि ट्रैक्टर का आगे वाला पहिया जमीन पर नहीं टिक पाता। इससे संतुलन आसानी से बिगड़ जाता है। ब्रेक मारने पर भारी वजन के कारण ये नियंत्रण खो देते है। साथ ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन इनसे आसानी से टकरा जाते हैं। 

अन्य खबरें