BIG BREAKING : कुख्यात बदमाश रणदीप भाटी गैंग के दो शॉर्प शूटर गिरफ्तार, ग्रेटर नोएडा में सिंग्गा पंडित पर किया था हमला

Tricity Today | रणदीप भाटी गैंग के दो शॉर्प शूटर गिरफ्तार



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने कुख्यात अपराधी रणदीप भाटी गैंग के दो शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। इन दोनों शार्प शूटर ने करीब एक साल पहले ग्रेटर नोएडा में सिंग्गा पंडित के ऊपर कातिलाना हमला किया था। पिछले एक साल से पुलिस इनके पीछे लगी हुई थी और अब जाकर यह कामयाबी हासिल हुई है।

दोनों के ऊपर था 25-25 हजार रुपए का इनाम 
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि दोनों शॉप शूटर की पहचान शिवम और अजय कुमार के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने पिस्तौल समेत काफी अवैध हथियार बरामद किए हैं। दोनों बदमाशों के ऊपर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

3 नवंबर 2022 को किया था सिंग्गा पंडित पर हमला
अशोक कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी गैंगस्टर रणदीप भाटी गैंग के शॉर्प शूटर है। जिन्होंने 3 नवंबर 2022 को अपने साथी सुनील उर्फ रोपी, हरीपाल, अश्वनी उर्फ रिन्कू और सचिन आदि साथियों के साथ मिलकर आईकोन अपार्टमेंट के तिराहे पर पीड़ित संचित शर्मा उर्फ सिंग्गा पंडित पर जानलेवा हमला किया था। 

6 आरोपी पहुंचे जेल और अब 2 गिरफ्तार
जांच में पता चला है कि इस वारदात को अंजाम गैंगस्टर रणदीप भाटी के कहने पर दिया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जबकि 2 आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया था। आरोपी शिवम और अजय त्रिपाठी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। अब जाकर पुलिस ने यह कामयाबी हासिल की है।
 

अन्य खबरें