BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर दो गाड़ी आपस में टकराई, तीन लोगों की हालत नाजुक

Tricity Today | यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर दो गाड़ी आपस में टकराई,



Greater Noida News : दनकौर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक हादसा हुआ है। इस हादसे में दो वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें दोनों कार में सवार लोगों को गंभीर चोट लगी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

क्या है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि यह हादसा गुरुवार सुबह के समय हुआ है। दोनों गाड़ी आपस में टकरा गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। इस घटना में तीन लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। दूसरी ओर यह भी बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने अस्पताल में समझौता कर लिया है।

अन्य खबरें